
24 शिक्षकों के खिलाफ बहुत जल्द होगी FiR दर्ज
फर्जी शिक्षकों के साथ साथ , फर्जी नौकरी देने वाला भी उतना ही गुनहगार है
पुष्पेंद्र सिंह लोधी किसान पुत्र मो .9131903275
दमोह :- इंदौर फर्स्ट समाचार पत्र में *दमोह जिला में दमोह जिला में कुछ शिक्षक फर्जी दस्तावेज लगाकर कर रहे नौकरी शिक्षित युवा डिग्री धारी आज भी घूम रहे बेरोजगार*प्रकाशित किया था जिसका असर देखने को मिला जब फर्जी दस्तावेज के आधार चल रहा था शिक्षकों की नियुक्ति का बहुत बड़ा खेला। खबर चलते ही जिसमें जिला प्रशासन द्वारा 24 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने हेतु आदेश दिया गया। इनमें से 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई बाकी बचे 14 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है जांच के दौरान 40 शिक्षक ऐसे पाए गए जिन्होंने फर्जी अंक सूची लगाकर नौकरी प्राप्त की कैसे चेक तो ऐसे हैं जो 20 साल से नौकरी करते आ रहे हैं जिन्होंने शासन से वेतन के रूप में करोड़ों रुपए प्राप्त किए। जिन शिक्षकों के फर्जी दस्तावेज मिले हैं उनमें सभी के मामले अलग-अलग हैं जांच में यह बात सामने आने के बाद दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने एफ.आई. आर. दर्ज करने के लिए लिए निर्देश दिए। क्या फर्जी नीति शिक्षकों के खिलाफ 2 साल से सिपाही चली आ रही है लेकिन अधिकारियों के चलते मामले को हर बार दबा दिया जाता था । इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया।
____________
किसी की बीएड तो किसी की डीएड की फर्जी अंकसूची निकली
पथरिया के सेमरा बुजुर्ग स्कूल में पदस्थ शिक्षक प्रभु दयाल पटेल की बी ए फाइनल की अंकसूची फर्जी निकली। सुजनीपुर स्कूल में मनोज गौतम की बीएड की अंकसूची फर्जी निकली। सूरज स्कूल में महेश प्रसाद पटेल की बेड की अंकसूची फर्जी निकली। वहीं पर रामपुर स्कूल में भगवान सिंह ठाकुर की 12 वीं एवं डीएड अंकसूची की फर्जी पाई गई
इन सभी ने नियम विरुद्ध वेतन प्राप्त किया। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला स्कूल जोरतला में पदस्थ बहादुर सिंह लोधी डीएड अंकसूची फर्जी पाई गई। संबंधित के विरूद विभागीय जांच की गई। जिसमें आरोप प्रमाणित पाए जाने पर डीईओ द्वारा शासकीय सेवा से हटा दिया गया। साथही साथ एफ आई आर दर्ज करने के लिए बीईओ को निर्देश दिए। इसी तरह तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल जामुन में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक दीपचंद्र पाल की डीएड की अंकसूची संदिग्ध होने की शिकायत की गई थी। जो सत्यापन जांच के दौरान फर्जी पाई गई। नेवी शासकीय कार्यकाल से बर्खास्त किया गया और फिर दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए। इसी तरह पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सतपारा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रीति खटीक की बीएड द्वितीय वर्ष की अंक सूची भी फर्जी पाई गई। वहीं पर बाते पर बटियागढ़ जनपद अंतर्गत मगरोन संकुल अंतर्गत बड़ौदाकला प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका अंजू यादव की की डीएड की अंकसूची जांच के दौरान फर्जी पाई गई।
लिपिक का हिंदी टाइपिंग प्रमाण पत्र भी फर्जी पाया गया।
पथरिया विकासखंड के शासकीय उत्कृष्ट में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 धर्मेंद्र वर्मन की हिन्दी टाइपिंग प्रमाण पत्र संदिग्ध होने के चलते शिकायत की गई। प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। उनके खिलाफ जे.डी. कार्यालय सागर से विभागीय जांच चल रही है । इसी तरह तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत पूरा बैरागढ़ स्कूल में पदस्थ अरविंद असाटी की बीएससी फाइनल की अनुसूची फर्जी पाई गई। पटेरिया माल के शिक्षक कल्याण प्रसाद झारिया की बा फाइनल की अंक सूची फर्जी पाई गई। तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राइमरी स्कूल खकरिया खुर्द स्कूल में पदस्थ शिक्षक श्याम सुंदर साहू की 12 वी अंकसूची फर्जी पाई जाने के बाद विभागीय जांच की गई। बटियागढ़ विकासखंड के शासकीय प्राइमरी स्कूल बेला पुर्वा में पदस्थ बबलेश पटेल की डीएड की अंकसूची फर्जी पाई गई। शासकीय प्राइमरी स्कूल गुबरा कला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका ज्योति जैन बीएड द्वितीय वर्ष की अंकसूची फर्जी पाई गई । शासकीय स्कूल धोराज में पदस्थ शिक्षक कमलेश खरे की बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष परीक्षा 1995 की अंकसूची फर्जी पाई गई। पथरिया के सरकारी में पदस्थ शिक्षिका रश्मि सोनी की एक ही अंक सूची पर दोनों बहने नौकरी करती पाई गई। पटेरिया मॉल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक पुष्पेंद्र मुड़ा की बीएड की अंकसूची फर्जी पाई गई। तात्कालिक शासकीय सेवा से हटाया गया
_____________
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया 40 शिक्षकों की शिकायत प्राप्त हुई। जिनकी जांच चल रही हैं। सेंड मैसेज 24 शिक्षक की अंकसूची जांच के दौरान फर्जी पाई गई है। 24 शिक्षकों के खिलाफ जांच आ चुकी है उनकी डिग्री सही नहीं है पूरी फर्जी तरीके से उपयोग कर रहे थे जिनके खिलाप एफ आई आर दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए ।