
अमन परमार जिला ब्यूरो
उज्जैन:- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशों के तहत बड़नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डरा-धमका कर पैसे मांगने वाले आरोपी सद्दाम पिता जाकिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना बड़नगर में 4 अपराध दर्ज हैं।
घटना का विवरण
फरियादी शाहरुख पिता मुन्ना खां ने बताया कि आरोपी सद्दाम ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह हर महीने पैसे दे, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपी ने फरियादी को अश्लील गालियां देते हुए चाकू निकालकर डराया और पैसे मांगे।
पुलिस की कार्रवाई
बड़नगर पुलिस ने आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ धारा 308(5), 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना बड़नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. देवीलाल मालीवाड़, प्र. आर. 596 राहुलसिंह राठौर, आर. 736 मुकेश नागर, आर. 1573 नितेश रायकवार, आर. 476 रुपेश पर्ले, आर. 1314 संदीप बामनिया शामिल थे।