
संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
अलीराजपुर 20 मई 2025 :- प्रति मंगलवार की तरह आज भी जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर परिसर के जन सुनवाई कक्ष में प्रभारी अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुआ। जनसुनवाई में श्रीमती पिंकी पति स्व. जितेन्द्र सोलंकी ने आवेदन दिया कि मेरे पति की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। मेरे पति द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया जाता था । उनकी मृत्यु के उपरांत परिवार की स्थिति असहाय हो गई , शासन की ओर से किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता या योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। मेरी आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मुझे मुख्यमंत्री पारिवारिक सहायता योजना, विधवा पेंशन,बाल सहायता योजना आदि का शीघ्र लाभ दिलाया जाए । प्रभारी अपर कलेक्टर ने उक्त आवेदन को जनपद सीईओ को सौप कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए । इसी तरह स्वरोजगार योजना, बीमा राशि का भुगतान , जमीन कब्जा, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित कुल 11 आवेदन पत्र प्राप्त हुए उन्हें संबंधित विभाग को सौंप कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।