तेज हवा-आंधी के साथ बे मौसम बारिश

(जावेद खान, मो. 9770231118)
गौतमपुरा।
प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है।
तेज गर्मी के साथ ही मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान व बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौतमपुरा नगर व आसपास के क्षेत्रो में बुधवार को दोपहर तक गर्मी का असर देखने को मिला तो वही दोपहर 2:00 बजे के बाद तेज हवा के साथ आसमान पर बादल छा गए।
प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है कभी तेज धूप और गर्मी परेशान कर रही है,तो कभी आंधी से वातावरण बिगड़ रहा है।
रही सही कसर बे मौसम बारिश पूरी कर रही है।बुधवार को भी मौसम ने दिन में कई रूप बदले, सुबह से तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे,
दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए आसमान में गरज और बिजली के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
तेज हवा के चलते ही बिजली भी गुल हो गई। वही खेतों में पड़ी प्याज की फसल खराब हो रही है।
बेमौसम बारिश से प्याज की फसल सड़ने का खतरा पैदा हो रहा है। साथ ही खेतों की गर्मी भी खत्म हो रही है वही शादी
समारोह भी इस बेमौसम बारिश से प्रभावित हुए हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat