
दमोह। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली सफलता और उनके शौर्य और पराक्रम को भारतवासियों की ओर से सम्मान देने और जीत का।जश्न मनाने के लिए शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन आज गुरुवार शाम 5 बजे किया जा रहा है। जिले के आम नागरिकों के द्वारा जिले की मातृशक्ति के सानिध्य में आयोजित इस यात्रा का प्रारंभ सरस्वती शिशु मंदिर किल्लाई किल्लाई नाका से किया जाएगा और मुख्य मार्गो से होती हुई समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में पूजा रजक शासकीय अधिवक्ता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और मुकेश तिवारी पूर्व भारतीय सैनिक जीडी इन्फेंट्री नायक 6 महार वार्ड्स होंगे। देश और भारतीय सैनिकों के सम्मान में आमजनों की सहभागिता इस कार्यक्रम में अपेक्षित है।