
कुक्षी:- ग्राम पाडलिया में झिरी वाले हनुमान जी मंदिर में गुरुवार को शिखर कलश स्थापना की 14 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लाह से मनाई गई। प्रातः हनुमान जी की मूर्ति का अभिषेक पश्चात कमलभाई अमेरिया द्वारा आकर्षक श्रृंगार किया गया वहीं दोपहर को रिंगनोद के हनुमान भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का वाचन किया गया।शाम 4 बजे महाआरती की जाकर भोजन भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। हरिलाल एवं महेंद्र हेमाजी गेहलोत परिवार भोजन भंडारे के आयोजन का लाभार्थी रहा।कापसी,बाग,टांडा,गंधवानी, कुक्षी,बड़ग्यार,सुसारी, सिंघाना,अमलाल व आस पास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हनुमान भक्त मंडल आयोजन समिति कापसी ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।