नही रुक रहा लोडिंग वाहनों में सवारी भरने का सिलसिला

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,
क्षेत्र में लोडिंग वाहनों में सवारी भरने का सिलसिला निरन्तर जारी है,आज शनिवार खेतिया का हाट बाजार का दिन है,पिछले शनिवार को सवारियों से भरी पिकअप ग्रामीण क्षेत्र में पल्हानी के मोड़ पर पलटी खाई जिसमे 27 घायल हुए थेजिनमे छोटे बच्चे भी थे जिनका इलाज चल ही रहा है।वही दुर्घटना के बाद भी लोडिंग वाहनों में सवारी भरने का सिलसिला लगातार जारी है।दुर्घटना होने के बाद भी वाहन सवारी भर कर चल ही रहे।
क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को सवारियां भरकर चलाने का कार्य होता ही रहता है,आवागमन के साधनों के आभाव में ग्रामीण इन्ही वाहनों का उपयोग करते है,वही केले की फसल खेतो से निकालने के लिए मजदूरों को लोडिंग वाहन से ही ले जाया जाता है व केले भरे वाहनों के ऊपर बैठा कर वापस छोड़ा जाता है।लोडिंग वाहनों में सवारियों का परिवहन करना दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है।आज बाज़ार के दिन है
दुर्घटना के बाद भी यही क्रम जारी है,पिछले वर्ष भी दुर्घटना में कुछ की मृत्यु भी हुई थी,जिले में भी इस प्रकार की दुर्घटनाऐ हो रही है,,नागरिकों की जानमाल की रक्षा के लिए लोडिंग वाहनों का सवारियों के परिवहन के उपयोग पर कार्यवाही करते हुए पूर्णतः रोक लगनी चाहिये,दुर्घटना व लोडिंग वाहनों में सवारियो को लेकर संघर्ष से सिद्धि ने समाचार प्रकाशित किये थे किन्तु अब भी लोडिंग वाहनों में सवारियों को बैठाना जारी है शायद प्रशासन को इंतज़ार है किसी बड़ी दुर्घटना का????? ,

jtvbharat
Author: jtvbharat