
गौरव टांकवाल 9754518401पिपलौदा । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गयी ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई की सफलता से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ झाला चौराहे से हुआ जो नवीन बस स्टैंड, गोवर्धननाथ मंदिर, नाका.न.2, झंडा चोक, जवाहर चोक, चमन चौराहा, पुराना बस स्टैंड, नाका न.1 होते हुए नांदलेटा रोड़ स्थित शिवाय पैलेस पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह देश की रक्षा में हर मोर्चे पर तैयार है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंक के अड्डों को चुन चुन कर नेस्तनाबूद कर दिया और यह संदेश दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़ ने कहा कि देश की रक्षा में बाधा डालने वालों को भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना भी है। यात्रा के समापन अवसर पर मण्डल द्वारा नगर का गोरव सेना के वीर जवान कनीराम धनगर, भरत धनगर व मुकेश नागर का साफा बांधकर सम्मान किया। संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार पार्षद प्रवीण सिंह राठौर ने माना।
इनकी रही उपस्थित
तिरंगा यात्रा में महामंत्री भँवरगिरी गोस्वामी, प्रकाशचंद्र डाबी, वरिष्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, कचरूलाल जाट, कारूलाल डांगी, राधेश्याम पाटीदार, अशोक निनामा, गोपाल पटेल, महेश बोहरा, नानालाल शाह, नारायण धनगर, खेमराज पाटिदार, ईश्वरलाल असावरा, भेरू सिंह सोलंकी, नरेंद्र नागर, गोपाल पाटीदार, राजेश माली, भागीरथ पाटीदार, मांगूसिंह चौहान, राजाराम पाटीदार, देवेंद्र भारद्वाज, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, मनमोहन सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम सेन, ओमप्रकाश देराश्री, सुरेश टेलर, कंवरलाल पाटीदार, राजेश पांचाल, हीरादास बैरागी, ओमप्रकाश पोरवाल, प्रह्लाद मोगिया, राकेश मईड़ा, दिलीप सोनी, अमित मोगरा, जुग्गु राठौड़, प्रकाश पटेल, चेतन माली, विकास धनगर, आकाश शर्मा, महेंद्र भारती, सचिन परमार, मनोज पाटीदार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।