खेतिया पुलिस को मिली सफलता,आरोपी से एक हाथ से निर्मित देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतुस जप्त की गई ।

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,
पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी जगदीश डावर द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था ,जिसके पालन मे पुलिस अधीक्षकबड़वानी श्री डावर के निर्देशन व एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना खेतिया के कावा.उनि. कमल किशोर चौहान को मुखबीर से सूचना मिली कि आदतन अपराधी राहुल उर्फ मकड़िया पिता राजु सोनिस निवासी हनुमान चौक खेतिया का अवैध हथियार लेकर घुम रहा हैं। जो कोई भी घटना घटित कर सकता है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर बल को तलब कर हमराह लेकर बैरियर चौराहे पर पहुचा कि देखा की सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति पान दुकान की गुमटी की आड़ में छुपने की कोशिश कर रहा है। जिसे बल एवं पंचानों की मदद से पकड़ा एवं उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम राहुल उर्फ मकड़िया पिता राजु सोनिस उम्र 35 वर्ष निवासी हनुमान चौक खेतिया का होना बताया पुलिस से झुमाझटकी कर पुलिस पर हावी होने लगा उसे काबु करते उसकी कमर से एक देशी पिस्टल मिली। उसके बाद आरोपी राहुल उर्फ मकडिया के द्वारा पुलिस से हाथ पाई करने लगा। आरोपी की तलाशी लेते उसके जेब से एक जिंदा कारतुस मिला। आरोपी से पिस्टल एवं कारतुस रखने ले जाने का लायसेंस के संबंध में पुछते लायसेंस का नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से पंचान जयराम पिता जंगलिया भील उम्र 38 वर्ष निवासी राजपुरा एवं विजय पिता किशोर डावर उम्र 27 वर्ष निवासी खेतिया के समक्ष एक हाथ से निर्मित देशी पिस्टल जिसके बैरल की लम्बाई 6 इंच ½ से.मी. है, पिस्टल के बट की लम्बाई लगभग 4 इंच तथा पिस्टल में एक मैग्जीन लगी है।जिसमें तीन छेद है, पिस्टल के बट पर कथई रंग का प्लास्टिक दोनो तरफ हत्थे पर दो दो स्क्रु से कसे होकर हत्थे के दोनो तरफ स्टार बने जो पीले रंग के है। पिस्टल चालु हालात में होकर किमती करीबन 20,000 रुपये एवं एक जिंदा कारतुस जिसकी किमत 1000 रुपये को जप्त किया। बाद आरोपी राहुल उर्फ मकडिया पिता राजु सोनिस को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय खेतिया पेश किया गया।
खेतिया पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी राहुल उर्फ मकड़िया के विरुद्ध पूर्व में (1)अपराध क्र.106/2013 धारा 379 भादवि, (2) अपराध क्र.72/2015 धारा 294,323,506,34 भादवि (3)अपराध क्र.181/2020 धारा 353,294,323,506,34 भादवि (4) अपराध क्र. 241/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट (5) अपराध क्र.53/2022 धारा 302,201 भादवि के अपराध पंजीबद्ध है। इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, का.वा.उनि कमल किशोर चौहान, सउनि बाबुलाल सोलंकी, सउनि अर्जुनसिंह मण्डलोई, प्रआरक्षक राजेन्द्र बर्डे, प्रआरक्षक दिलीप वसावे, आरक्षक जावेद मकरानी, आरक्षक विजय भवेल, आरक्षक मानसिंह भिडे, आरक्षक राजेश किराडे, आरक्षक हेमन्त कुशवाह की विशेष भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat