नवनिर्मित जिनालय में धूमधाम से विराजेंगे मनमोहन पार्श्वनाथ प्रभु

पियूष कलोसिया
तराना:- स्थानीय जवाहर चौक में मनमोहन पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा हो गया है व सकल जैन समाज जन हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी में तन मन धन से अपना सहयोग दे रहे हैं | लगभग 500 वर्ष पुराने इस मंदिर में लगे पुराने शिलालेख अनुसार 80 वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था व अब पुनः जीर्णोद्धार की आवश्यकता हो रही थी अतः श्री वीर मणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा ट्रस्ट संघ द्वारा जिनालय का नवनिर्माण कराया गया है | मंदिर को भव्य स्वरूप में देखने का सपना लिए समाज जन विगत अनेक वर्षों से इसकी रूपरेखा बना रहे थे | परम पूज्य मानव विभूषण आचार्य देव श्रीमद् विजय वीर रत्न सुरीश्वर जी महाराज की प्रेरणा से श्रीमद् विजय पदम भूषण रत्न सुरीश्वर जी महाराज के मार्गदर्शन में मंदिर का नवनिर्माण कराया गया साथ ही आराधना हेतु मंदिर के पिछले भाग में बने उपाश्रय का भी जीर्णोद्धार कराया जाकर भव्यता प्रदान की गई है | सोमवार से प्रारंभ महोत्सव के दौरान कुंभ स्थापना दीपक स्थापना व ज्वारा रोपण किया गया बुधवार को आचार्य देव विजय पदम भूषण रत्न सुरेश्वर जी महाराज साहब एवं पन्यास प्रवर ऋषभ रत्न विजय जी महाराज आदि साधु साध्वी वृंद का मंगल प्रवेश होगा गुरुवार को पाटला पूजन नवग्रह पूजन आदि होगा व शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे से मंदिर से भव्य शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी व धर्म सभा आयोजित की जाएगी शनिवार को शुभ मुहूर्त में प्रभु प्रतिष्ठा संपन्न होगी इस दौरान प्रतिदिन मंदिर में प्रभु भक्ति के कार्यक्रम सुंदर अंग रचना आचार्य श्री के प्रवचन एवं विधि कारक तुषार गुरूजी द्वारा प्रतिष्ठा के मंगल विधान कराए जाएंगे संगीतकार दीपक गोयल फालना राजस्थान द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी महोत्सव के अतिथि के रूप में माननीय थावरचंद गहलोत राज्यपाल कर्नाटक सी एम डॉक्टर मोहन यादव कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल जिला प्रभारी मंत्री जिले के विधायक गण आदि को आमंत्रित किया गया है सकल जैन श्री संघ तराना ने भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है

jtvbharat
Author: jtvbharat