
पंकज गोस्वामी/संजय राठौर
राणापुर:- पदम वशीय मेवाड़ा राठौड़ तेली समाज ने भगवान शनि देव जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक सजाया सुबह से लेकर रात तक धार्मिक आयोजन हुए कार्यक्रम में समाजजनों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया भगवान शनि देव जन्मोत्सवपर मंदिर पर सुबह 5:00 से भगवान के पूजा पाठ का सिलसिला प्रारंभ हो गया भगवान शनि देव जी को तेल उड़द नारियल मिठाई आदि अर्पण करने का सिल सिला चला सुबह 9:00 बजे भगवान शनि देव जी का चल समारोह निकाला बैंड बाजे ओर दो अश्वके साथ भगवान के भजन ओर झंडे के साथ भगवान शनि देव जी की चलित चांदी की प्रतिमा को पालकी में सजाकर नगर भ्रमण कराया गया बच्चों माता बहनों द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर राणापुर के प्रमुख चौराहे पर नाच गाना किया गया दोपहर 1:00 भगवान शनि देव जी का तेल से अभिषेक किया गया अभिषेक के लाभार्थी संजय मगनलाल राठौड़ द्वारा लिया गया और शाम 4:00 बजे शनि मंदिर पर ध्वजा रोहण किया गया ध्वजारोहण के लाभार्थी बंसीलाल नारायण राठौड द्वारा लिया गया और शाम 5:00 बजे भगवान शनि देव जी की जन्मोत्सव की आरती के पहले नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा केक काट कर भगवान का शनि देव जी का बर्थडे मनाया गया आरती के लाभार्थी
नारायणलाल नंदा राठौड़ द्वारा लिया गया और रात 8:00 बजे भगवान शनि देव जी के 10 पाठ संगीत के साथ किए गए साथही राणापुर पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत अच्छा सहयोग दिया गया और राणापुर नगर परिषद द्वारा भी साफ सफाई का भी भरपूर ध्यान दिया गया।