खाद्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण,,स्वच्छता रखने एवं दूषित खाद्य सामग्री ना विक्रय करने के दिये निर्देश

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,, मौसम में आ रहे हैं बदलाव के साथ अब हल्की बारिश होने लगी है जिसके चलते बड़वानी जिला कलेक्टर सुश्री गूंजा सनोबर के निर्देश पर जिले के खाद्य अधिकारियों ने खेतिया शहर में विभिन्न खाद्य सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्रियों के रखरखाव, स्वच्छता , निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद विक्रय न करने के साथ-साथ खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखने व भंडारण संबंधी निर्देश दिए।
गर्मी व वर्षा काल के संयुक्त समय में अनेक बीमारियां फैलती है जिसमे एक कारण दूषित खाद्य सामग्री भी हो सकती। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विक्रेताओं को दूषित सामग्री विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए साथ ही अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने विक्रय स्थलों की स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए शासन की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री कीर्ति रावत एवं वीएस मोरी ने बताया कि आज खेतिया शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जहां जैन प्रोविजन से मैदा,चाय,चावल व चना दाल के एवं बालाजी किराना से तेल,लाल मिर्च पाउडर, बटला, मेथीदाना के सैंपल लिए जिन्हें भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा जहां से रिपोर्ट आने पर ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि किसी भी परिस्थिति में दूषित सामग्री का विक्रय ना करें दूषित खाद्य सामग्रीविक्रय करते पाए जाने पर आपके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

jtvbharat
Author: jtvbharat