
राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,, बड़वानी जिले के ग्राम निवाली के युवक द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से की जिसको लेकर कांग्रेसकर्ता आक्रोशित है जिसके चलते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,खेतिया के अध्यक्ष दिनेश सोनिस के नेतृत्व में लोकसभा प्रत्याशी रहे श्री पोरलाल खरते, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रकाश खेड़कर की उपस्थिति में कांग्रेस जनों ने विश्रामगृह के निकट से एक मोन रैली निकालकर पुलिस थाना पहुंच कर प्रभारी को ज्ञापन सौपकर ऐसे लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता वह आईटी कानून में कार्रवाई कर अधिक से अधिक दंड देने की मांग रखी।
मौन जुलूस के रूप में पुलिस थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा विनम्रता से कार्रवाई की मांग की ज्ञापन का वाचन व कार्यकर्ताओं को पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश नाहर ने संबोधित किया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतिया की ओर से सुदेश भावसार ने आभार व्यक्त किया ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पोरलाल खरते एवं प्रकाश खेड़कर को ऑब्जर्वर बनाए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसीश्री बाबू रतन चौधरी ने दोनों का ही पुष्प हार पहना कर स्वागत किया है इस दौरान नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव मराठे, पार्षद जितेंद्र पाटील,इमरान कुरेशी अभिमन्यु गोस्वामी, फारूक,अजहर,रमेश एशिकर, देवमन निकुम,संतोष चौधरी,प्रहलाद राठौर,भगवान चौधरी,रामु पदमोर,गणेश खैरनार, रमेश चौधरी,अंतिम हरसोला,कृष्णा सूर्यवँशी,सहित विधानसभा क्षेत्र पानसेमल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।