
एक गिरफ्तार आरोपी पूर्व की 2 लूट की वारदातों में फरार होकर 7000 रूपए का ईनामी बदमाश है
घटना के 72 घण्टों के अंदर लुट का किया पदार्फाश
आरोपीयों से लुट का माल और नगदी तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त
संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
जोबट/अलीराजपुर दिनांक 07.06.2025:- पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, जिला अतीराजपुर के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी जोबट रविन्द्रसिंह राठी के नेतृत्व में लुट डकेती जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 04.06.2025 को मिनी फाईनेन्स कर्मचारी के साथ हुई लुट के आरोपीयों को 72 घण्टो के अन्दर ही गिरफ्तार कर लुट का माल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने में सफलता मिली है।
कार्यवाही का विवरण:- घटना दिनांक 04.06.2025 को अज्ञात बदमाशों के द्वारा फरियादी मिनी फायनेन्स के कर्मचारी सुनित पिता कोदा सिगांड निवासी नहारपुरा, पेटलावद हा. मु जोबट अपने साथी नारायण के साथ फिल्ड कलेक्शन की राशी 1,19,500 रूपए लेकर ग्राम बलेड़ी तरफ से जोबट आ रहे थे की जोबट-बोरी रोड़, रेल्वे ब्रिज के आगे पंहुंचे थे कि एक मोटर सायकल पर आए अज्ञात बदमाशो के द्वारा फरियादी व उसके साथी को रोकर उनके पास से कलेक्शन राशी को लुट लिया, जिनकी सूचना पर थाना जोबट पर अपराध क 230/2025 धारा 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशो की पतारशी हेतु थाना प्रभारी जोबट को निर्देशीत किया गया था। अज्ञात बदमाशों की पतारसी में लगी जोबट पुलिस टीम के द्वारा घटना के 72 घण्टो के भीतर तुट की घटना कारीत करने वाले बदमाशो का पता लगाकर आरोपीगण 1. नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोलीया बाबदेव फलिया, थाना जोबट एवं 2. तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, ग्राम सियाली, थाना बोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लुट का मश्नुका एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफतार आरोपियों से ओर भी घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगणों द्वारापूर्व में की गई घटनाएः-
1. आरोपी नरबत उर्फ नरू पूर्व मे थाना जोबट के अपराध क 494/2024 धारा 309 (6) भा.न्या.से. में भी फरार ईनामी बदमाश था जो वक्त घटना से ही फरार चल रहा था। आरोपी नरबत उर्फ नरू ने पूर्व मे गिरफ्तार अपने तीन साथीयों के साथ मिलकर पल्ली व्यापारी फरियादी नारायण राठौर के साथ तुट की घटना कारीत की थी जो वक्त घटना से फरार चल रहा था। जिस पर 5000 हजार रूपए के ईनाम घोषित है।
2. इसी प्रकार एक अन्य घटना दिनांक 07.11.2024 को भी आरोपी नरबत उर्फ नरू के द्वारा अपने साथीयों के साथ मिलकर पल्ली व्यापारी फरियादी अर्पित पिता भुराला वाणी, निवासी जोबट के साथ लुट की घटना कारीत की गई थी। जिस पर थाना जोबट में अपराध क 495/2024 धारा 309 (4) भा.न्या.सं. का पंजिबद्ध कर अन्य आरोपीयों को गिरफ्तार कर लुट का मशरूका बरामद किया गया था परन्तु उक्त आरोपी नरबत उर्फ नरू वक्त घटना से ही फरार चल रहा था जिस पर 2000 रूपए के ईनाम की उद्धघोषणा की गई थी।
3. आरोपीयों से पुछताछ में आरोपी नरबत उर्फ नरू एवं तोलसिंह उर्फ तालिया के द्वारा आज से करीबन 10-11 दिन पूर्व बोरी धाना क्षेत्रातंर्गत खेड़ाधपड़ा फलिया, कच्चा रास्ता, ग्राम बयड़ा में भी इसी प्रकार मिनी फायनेन्स कलेक्शन वाले दो कर्मचारीयों से 56000 रूपए की लुट करन स्वीकार किया गया है जिसके संबंध में पुलिस थाना बोरी पर अपराध क्र 84/2025 धारा 304 (2) भा. न्या. सं. का पंजिबद्ध होना पाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोलीया बाबदेव फलिया, थाना जोबट
2. तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, ग्राम सियाली, थाना बोरी
जप्त मनुकाः-
01. आरोपीयों के कब्जे से लुट के 63 हजार रूपए नगदी जप्त किया गया है।
02. आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल को जप्त किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिकाः उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि गोविन्दसिंह कटारे, प्रआर मदन, प्रआर 122 लेखराम, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 488 अमलेश एवं थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह एवं उ टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा।