समाचारों का असर ,,बी ई ओ पहुंची चावड़ी भवन विद्यालय

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,,, शहर में स्थापित प्राथमिक विद्यालय चावड़ी भवन की छत के पतरे पिछले दिनों आए तेज हवा आंधी में उड़ गए जिसका समाचार संघर्ष से सिद्धि में प्रकाशित होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती द्वारिका आर्य ने खेतिया पहुंचकर आज विद्यालय का अवलोकन किया , चावड़ी भवन कई वर्षों पुराना है चावड़ी भवन में स्थानीय निकाय लोकसभा विधानसभा के आम चुनाव में मतदान केंद्र रहता है चावड़ी भवन में पहली से पांचवी तक के विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं जिनकी उम्र 6 वर्ष से 10 /11 वर्ष के बीच में रहती, प्राथमिक विद्यालय भवन की स्थिति बहुत ही खराब है,समाचार चलते ही त्वरित अवकाश के दिन ही भवन अवलोकन करने पहुंची BEO श्रीमती आर्य ने बताया कि भवन की स्थिति बहुत खराब है,अतः यहाँ प्राथमिक विद्यालय नही चलाते हुए फ़िलहाल 16 जून से प्राथमिक विद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगाया जाने के हेतु संकुल प्राचार्य एवं प्राथमिक शिक्षक को निर्देशित किया है

प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 15 जून से होने जा रही है भवन क्षतिग्रस्त होने के समाचारों के बाद BEOने इसकी सुध ली है ,अब बालक उच्चतर विद्यालय में कक्षा 1 ली से 12 वी तक का अध्ययन हो सकेगा।आपके अवलोकन के दौरान बालक विद्यालय के प्राचार्य मधुकर पटेल व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat