आलोट विधानसभा क्षेत्र के गुलबालोद में महाराणा प्रताप की मूर्ति का हुआ अनावरण

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित
अनिल भरावा
आलोट:- विधानसभा के गांव गुलबालोद में रविवार को वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया गया जिसमें करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान,ठाकुर उपेंद्र सिंह यादव
प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सिंह
जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह,तहसील अध्यक्ष कुंवर दादू सिंह सिसोदिया
दिलीप सिंह डोडिया,महेंद्र सिंह सोलंकी,आदि आतिथ्य प्रदान कर कार्यक्रम की संबोधित किया कार्यक्रम के प्रारंभ में राणा प्रताप एवं माता करणी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि राजपूत समाज का लंबा इतिहास रहा हे समाज की रक्षा करने का दायित्व राजपूत समाज को मिला हे जिसका निर्वहन हमारे महापुरुषों ने किया हे वे देश समाज एवं धर्म की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रहे हे इसीलिए उन्हें अन्नदाता, होकम आदि शब्दों से समाज सम्मानित कर आदर दिया हे
उन्होंने आगे कहा कि सर्व हिन्दू समाज को देश धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहना होगा हमारे पूर्वज भगवान राम ने भी सबरी के झूठे बेर खाकर ऊंच निच के भेद को मिटाने का संदेश दिया हे
हमे समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर एक नई दिशा देने की आवश्यकता हे ज्ञात हे कि करणी सेना द्वारा 1000 महापुरुषों की मूर्तियां लगाने का लक्ष्य लिया हे जिसमें राणा प्रताप ,स्वामी विवेकानंद, एवं पृथ्वीराज चौहान प्रमुख हे अभी तक
134 मूर्तियों का अनावरण हो चुका हे
इस अवसर पर मेघावी छात्रों का सम्मान भी किया गया
साथ ही विभिन्न ठिकानों से पधारे समाजजनो को तलवार भेट की गई
कार्यक्रम में
करणी सेना के पदाधिकारी कुंवर कुंवर युवराज सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष विरम सिंह,चौहान,,ठा अमर सिंह झाला,कुंवर
पप्पू सिंह राठौर,रामसिंह , गोपाल सिंह ,पंचम सिंह ,राम सिंह,गणपत सिंह नारायण सिंह,आदि उपस्थित थे

jtvbharat
Author: jtvbharat