“कुक्षी पुलिस को मिली बड़ी सफलता”

-चोरी की 04 मोटर सायकल जप्त किमती लगभग 3 लाख रुपये
नरेश राठौड़
कुक्षी:- दिनांक 24.04.2025 को फरियादी सद्दाम पिता अब्दुल मजिद निवासी कुक्षी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनाक 08.04.2025 बकरा बाजार कुक्षी से मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक MP1IMU9228 को कोईअज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार गितेश कुमार गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की। टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की अजय पिता हिरला मेहडा जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी आमल्यापानी ग्राम नाहवेल थाना बाग का हो सकता है इस आधार पर संदिग्ध अजय पिता हिरला मेहडा जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी आमल्यापानी ग्राम नाहवेल धाना बाग व उनसे हिकमातमली से पुछताछ करते प्रारंभ में वे पुलिस को गुमराह करता रहा फिर पुलिस ने उनसे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक एंव तकनिकी आधार पर पुछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उसनेघटना दिनांक को बकरा बाजार कुक्षी से मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक MP1IMU9228 को चुराई है जिसे आरोपी अजय के कब्जे से जप्त की गई है।

विवेचना के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना के आधार पर 03 अन्य थाने क्षेत्र से चोरी गई 3 मोटर सायकले को जप्त किया गया है। जो थाना मनावर, गंधवानी, थाना कोतवाली जिला बडवानी के अपराधों में चोरी होना पाई गई है। अन्य थाने के वाहन मालिक एवं उनके मोटरसाइकिल की जानकारी निम्न अनुसार हैं

1. मनावर अपराध क्रमांक 988/2023 काले रंग की बजाज पल्सर MP11NH9755

नाम-दिपक पिता मांगीलाल वास्केल निवासी जाजमखेडी थाना मानवर

2. गंधवानी अपराध क्रमांक 579/2023 काले रंग की बजाज पल्सर MP11MV7286

नाम- राहुल पिता जयसिंह यादव निवासी इंदिरा नगर जीराबाद गधवानी

3. कोतवाली जिला बडवानी 46/2024 लाल काले रंग की एचएफ डिलक्स MP46MP0578

नाम- पाटलिया पिता हाजरिया डावर निवासी ग्राम राजपुर जिला बडवानी

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि लोकेश रायपुरिया, प्रआर 88 आमीर, प्रआर 825 प्रमोद, प्रआर 213 सतीश, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, आर 145 राहुल सोलंकी का विशेष योगदान रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat