
डेस्क
मंदसौर:- म०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवयस्क बालक एवं बालिकाओं के अपहरण के अपराधों में शीघ्र बरामदगी करने हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत विशेष कार्ययोजना बनाकर उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले में अपहृत अवयस्क बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है, जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.06.25 को थाना पिपलियामंडी पर सूचनाकर्ता द्वारा यह सूचना दी कि रात्रि 08:00 से 08:30 बजे के मध्य उसकी अवयस्क बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया है, जिस पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध कमांक 172/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कृत कार्यवाही :- प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के
निर्देशन में एवं थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी टीम द्वारा आरोपी विष्णु उर्फ नाना पिता कन्हैयालाल मेघवाल उम्र 25 साल निवासी बघाना जिला नीमच के कब्जे से अपहृता को चित्तौडगढ रेल्वे स्टेशन के पास से दिनांक 10.06.25 को सकुशल बरामद किया गया। अपराध की विवेचना में यह पाया कि आरोपी विष्णु उर्फ नाना मेघवाल द्वारा अवयस्क बालिका का अपहरण कर उसके आधार कार्ड में अंकित उम्र से छेडछाड कर फर्जी आधार कार्ड बनाकर आर्य समाज चित्तौडगढ राजस्थान में विवाह कर विवाह प्रमाण पत्र बनवाया। आरोपी विष्णु मेघवाल को दिनांक 10. 06.25 को गिरफ्तार कर अपराध में धारा 64 (2) (एम), 336 (3), 338, 137(2) बीएनएस, 5एल/6, 17 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। आरोपी विष्णु उर्फ नाना मेघवाल का घटना में साथ देने वाले साथी 19/G पंकज पिता देवीलाल आर्य जाति रेगर उम्र 24 साल निवासी चीताखेडा हा.नि. जायसवाल कॉलोनी रेगर मोहल्ला बघाना थाना बघाना जिला नीमच को भी सह आरोपी बनाया गया। आरोपी विष्णु उर्फ नाना मेघवाल पर पूर्व में थाना पिपलियामंडी पर अप०क्र० 135/24 धारा 363, 366, 376, 376(2) (एन), 506, 34 भादवि, 3/4, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध है।
आरोपियों के नाम :-
1 – विष्णु उर्फ नाना पिता कन्हैयालाल मेघवाल उम्र 25 साल निवासी बघाना थाना बघाना जिला नीमच 2- पंकज पिता देवीलाल आर्य जाति रेगर उम्र 24 साल निवासी चिताखेडा हा.नि. जायसवाल कॉलोनी रेगर मोहल्ला बघाना थाना बघाना जिला नीमच
सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरीक्षक श्री विक्रमसिंह इवने, उनि सत्येन्द्र सैनी, उनि इंदु इवने, कार्य. प्रआर वसीम खान, प्रआर. आशीष बैरागी सायबर सेल, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. अविनाश जैन, म.आर. संध्या बैरागी, म.आर. किरण किराडे, म.आर. सपना जाट थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर म०प्र०