
छात्रों की संस्था को वाटर फिल्टर कूलर भेंट किए
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के अभियान के माध्यम से हम जीवन की रक्षा की दिशा में आगे बढ़ते हैं। प्रकृति को शुद्ध बनाए रखने के लिए पौधरोपण का वृहद लक्ष्य लेकर चले है। प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करना हमारा मूल उद्देश्य है इसमें सबकी भागीदारी अपेक्षित है । उक्त विचार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाग में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नेत्रालय झोंतेश्वर नरसिंहपुर के मैनेजर प्रकाश भगत ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि यह सब अनन्त विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंदजी सरस्वती महाराज की कृपा से संभव हो सका है।
पियान्शु केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर जिला धार के सहयोग से जिले के बाग में दिनांक १४जून २०२५ को वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण आयोजित किया गया।साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाग में वाटर फ़िल्टर कूलर,फर्नीचर तथा खेल उपकरण वितरण किया। इस कार्यक्रम में पियान्शु केमिकल्स प्रा लि के प्रबंधक प्रकाश भगत,उपप्रबंधक कृष्णा राव तथा नित्यबोध भगत एवं शंकराचार्य नेत्रालय के प्रबंधक उमेश तिवारी उपस्थित में सर्वप्रथम माँ राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी परम पूज्य ब्रह्मलीन द्वि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज एवं अनंत श्री विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज एंव माँ सरस्वती के चित्र की पूजा कर कार्यक्रम की विधि का शुरुआत की गई। तत्पश्चात विद्यालय में वाटर फ़िल्टर कूलर का इन्स्टालैशन कर स्टार्ट किया गया। 10 सीमेंट की वेटिंग चेयरभी प्रदान किए गए। पर्यावरण संरक्षणार्थ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करने हेतु पियान्शु केमिकल्स की ओर से फलदार 250 वृक्ष उपलब्ध करवाए गए। संस्था प्राचार्य जानू मौर्य एव विद्यालय स्टाफ जे एस बघेल किशोर राठौर महेन्द्रकुमार शर्मा घनश्याम पटेल, चैनसिंह सोलंकी, सुखलाल बामनिया,बी एस मण्डलोई, अखिलेश चौबे, शकुन्तला चौहान,आशा सोनी, ममता अनारे, निर्मला पंवार दुर्गा ठाकुर,अंजना रावत, संगीता मौरी, करमबाई बघेल एवं छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। ताकि पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग अपना योगदान दे सकें। वैश्विक संकट “ग्लोबल वार्मिंग” से निपटने के लिए यह वृक्षारोपण ही एक कारगर उपाय है तथा ये सभी को अपनाना चाहिए यह संदेश समाज व देश को प्रदान करने के लिए इस सामाजिक कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्य में स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
फोटो संलग्न