
ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खकनार और बुरहानपुर जनपद पंचायतों में बड़ा फेरबदल किया है। प्रभारी मंत्री के मंजूरी के बाद 27 ग्राम पंचायतों के सचिवों के तबादले की गए हैं।
इस फेरबदल में कई ऐसे सचिव शामिल है जो लंबे समय से एक ही पंचायत में कार्यरत थे। नए ट्रांसफर आदेश के अनुसार गोपाल महाजन को नसीराबाद से बंभाडा, संदीप महाजन को बक्खारी से जसौंदी और कमलेश चारण को धौंड से गढ़ताल भेजा गया इसी तरह राजाराम राऊत को पातोंडा से बक्खारी, विजय संन्यास को हसनपुरा से बोरगांव खुर्द और शांताराम जाधव डोंगरगांव से बड़़झीरी जाएंगे़, वही दिलीप महाजन को बड़़झीरी से चिंचाला, दिलीप पाटिल को बड़सींग्गी से बोरसर और राजेश ठाकुर को खामला से मगरूल ट्रांसफर किया गया, कमल महाजन को असीरगढ़ से झीरी, तुलसीराम गौतम को बहादुरपुर से चिड़ि़यामाल और दिलीप राजाराम पवार खड़कोद से तारापाटी जाएंगे इसके अलावा श्वेता प्रजापति को पिपलानी से अमूल्लाकला, रविंद्र भंडारे को खेरखेड़ा से अंबा और नवल किशोर पवार को कारखेड़ा से चुलखान भेजा गया