एसडीएम ने वार्डो में जाकर किया नालों का निरीक्षण, चौड़ीकरण गहरीकरण के दिए निर्देश ,खंडवा रोड़ से जल्द हटेगा अतिक्रमण

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मानसून की दस्तक से पहले मुंदी नगर परिषद बारिश के पानी की निकासी के लिए व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति बाला राठौर के बाद अब शनिवार दोपहर को तेज धूप के बीच नगर के विभिन्न वार्डों में बने नालों का पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति के साथ सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर तहसीलदार वंदना चौहान नगर परिषद सीएमओं संजय जैन ने निरीक्षण किया।
पुनासा एसडीएम ने वार्ड नं 02 सावरिया होटल के पास जो नाला बना है वह किसी की निजी जगह पर बनना बताया जा रहा है। इसको लेकर के एसडीएम ने जमीन मालिक से पुरानी रजिस्ट्री लाने को कहा साथ ही मुंदी पटवारी धर्मेद्र सिसोदिया को राजस्व का पुराना रिकॉर्ड निकालने के निर्देश दिए। खंडवा रोड़ वल्लभ नगर के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।पुराने थाने के पास नालियों पर किए गए अतिक्रमण और रोड़ पर पड़े मटेरियर को हटाने के निर्देश दिए,बावड़ी और घोड़ाघाट पुलिया के पास नाले के चौड़ीकरण और गहरीकरण के निर्देश दिए। वार्ड नं 12 नहाल बेड़ी पर एक व्यक्ति के द्वारा नाले के ऊपर मुरम डालकर नाला बंद कर दिया। जिसको लेकर तहसीलदार, सीएमओ और पटवारी को मुरूम हटवाकर नाले के पानी को सुचारू रूप से बहाव के निर्देश दिए,वार्ड नं 04 में एक भंगार दुकान वाले के द्वारा रोड़ पर गेट लगाकर रोड़ बंद कर अतिक्रमण कर रखा था। जिसे मौके पर खड़े रह कर एसडीएम ने हटवाया। इस दौरान,,स्वच्छता प्रभारी माखनलाल कानूगो, जल विद्युत शाखा प्रभारी सुरेंद्र गुर्जर, शुभम चौहान,प्रदीप कनासे सहित नगर परिषद की टीम मौजूद रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat