जनसुनवाई का आयोजन हुआ

संजय राठौड़ जिला ब्यूरो
अलीराजपुर 17 जून 2025:- प्रति मंगलवार की तरह 17 मई 25 मंगलवार को भी जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर परिसर में जनसुनवाई कक्ष में हुआ। प्रभारी अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में भगवान सिंह पिता मांगू निवासी ठाकुर फलिया ग्राम चापरिया तहसील सोंडवा ने आवेदन दिया कि मेरी पत्नी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था तथा उसका मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का पंजीयन प्रमाण पत्र भी बना है मेरी पत्नी की मृत्यु पश्चात मुझ प्रार्थी को आज दिनांक तक शासन की ओर से किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता या योजना का लाभ नहीं मिला है मुझ प्रार्थी को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि का शीघ्र लाभ दिलाया जाए। प्रभारी अपर कलेक्टर ने उक्त आवेदन को जनपद सीईओ को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए । इसी तरह पेयजल समस्या, जमीन विवाद , अतिक्रमण, बिजली बिल ,सीमांकन करने आदि से संबंधित कुल 27 आवेदन पत्र प्राप्त हुए उन्हें संबंधित विभाग को सौंप कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान समस्त विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat