
कल्पेश सोनी “राजू”-9977226352
खरगोन- जिले के सेल्दा एनटीपीसी प्लान्ट में बायलर से करीब 15 फीट नीचे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय संविदा कर्मचारी लालू चौहान ड्यूटी पर तैनात था। लालू ने आत्महत्या एनटीपीसी प्लान्ट में क्यो की कारण फिलहाल अज्ञात है।सीसीटीवी में ऊपर से जंप करते युवक नजर आ रहा है। हलाकि प्लान्ट में कार्यरत कर्मचारी युवक की मौत के बाद परिजनो और मजदूर संघ ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर आज एनटीपीसी प्लान्ट के बहार हंगामा किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन और मजदूर संघ को पुलिस ने समझाइश दी। पुलिस के सीसीटीवी दिखाने के बाद परिजन और मजदूर संघ मान गये। एसपी धर्मराज मीना ने मीडिया को बताया की सोमवार को बायलर से नीचे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। गंभीर मजदूर युवक को एनटीपीसी के द्रवारा अपनी एम्बुलेंस से इन्दौर रैफर किया था। लेकिन युवक की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण ने आर्थिक सहायता सहित कई मांगो को लेकर आज प्रदर्शन किया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर समझाइश देकर सीसीटीवी दिखाया। परिजन ग्रामीण मान गये। बैडिया पुलिस की प्रारम्भिक जाॅच में मजदूर युवक के सुसाइड की बात सामने आ रही है। बैडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।