
राजेश नाहर 9479973888
खेतिया:- राष्ट्रपति जी का 19 को बड़वानी जिले के तलून में आगमन हो रहा है,प्रशासन तैयारियो में जुटा है,4 हेलिपैड,सभा मंच ,दर्शक दीर्घा डोम आदि को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा वही क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर कार्यकर्ताओं की निवाली व पानसेमल में बैठक कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति हेतु अपील की।बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्हें कार्यक्रम हेतु जिम्मेदारी भी दी गयी