नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने किया निरीक्षण

अजय बचले की रिपोर्ट

आमला। नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे और सीएमओ नितिन बिजवे जी द्वारा नगर के मटन मार्केट में मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत 5 स्मार्ट फिश पार्लर के भूमि चयन के संबंध में मटन मार्केट का निरीक्षण किया साथ ही करबला घाट पर मोहर्रम की व्यवस्था ताजिया विसर्जन के संबंध में देखी गई। एवं प्रभारी कर्मचारियों को समुचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए गए। और स्थल पर साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, जनरेटर व्यवस्था, मुरूम–डस्ट, पानी टैंकर, सुरक्षा हेतु गोताखोर और फायर दल वाहन उपलब्ध कराने के भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका में योजनाओं के बारे में जानकारी ली। शत प्रतिशत काम हो नागरिकों से सीएमओ ने बात की उनकी समस्या सुनी और कर्मचारी को निर्देश दिए किसी भी प्रकार की नागरिकों को समस्या ना आए। नपा से उल्लास जोशी, गणेश हारोड़े, अरुण पवार, निलेश सोनारे उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat