
अजय बचले की रिपोर्ट
आमला। नगर पालिका आमला द्वारा बाजार में सब्जी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों से की जा रही अवैध वसूली को लेकर सब्जी व्यापारी संघ आमला ने एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा।
संघ अध्यक्ष बृजेश राठौर ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों कपिल राठौर, पप्पू पवार, प्रकाश अतुलकर, पूनम समुद्रे और अमरदीप वर्मा द्वारा ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों से ₹80 से ₹100, किराना दुकानदारों से ₹100, बर्तन विक्रेताओं से ₹200 और स्थायी दुकानदारों से ₹100 तक वसूले जाते हैं। पैसे नहीं देने पर उन्हें गाली-गलौज की जाती है और मारपीट की धमकी दी जाती है, जिससे व्यापारी काफी परेशान हैं।
व्यापारियों ने यह भी शिकायत की कि बाजार में आवारा पशुओं की भरमार है, जिससे रोज दुर्घटनाएं होती हैं और दुकानों को भी नुकसान पहुंचता है, लेकिन नगर पालिका इस पर कोई ध्यान नहीं देती।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मुलताई और बैतूल जैसे शहरों में या तो कोई वसूली नहीं होती या बहुत ही कम राशि (₹5 से ₹10) ली जाती है, जबकि आमला में ₹100 से ₹200 तक क्यों वसूला जा रहा है, यह समझ से परे है।
संघ ने एसडीएम महोदय से इस अवैध वसूली और दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष बृजेश राठौर के साथ सचिन संदीप सातपुते, कोषाध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर, सह सचिव सुनील राठौर, उपाध्यक्ष राजेश मानकर, अनिल राठौड़, समीउल्लाह खान, सुखराम साहू, गजानन साहू, बाबू खान, अशोक, चंद्रकला, मुकेश बेडरे और अन्य व्यापारी उपस्थित थे।
इनका कहना है……..
नगर पालिका सीएमओ से बात हुई है उन्होंने वसूली बंद करने का आदेश जारी किया है
रिचा कौरव
तहलीसलदार आमला
इनका कहना है…….
आमला बाजार की वसूली एक सप्ताह के लिए रोक दी गई है फुटकर व्यापारी संघ से बात कर नई योजना को लेकर बैठक की जाएगी
नितिन गॉडरे
नगर पालिका अध्यक्ष आमला