बाग़ थाने पर दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज़

पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश

पड़ोसी युवक व उसके माता पिता पर केस दर्ज,तीनों फ़रार

विशाल बाबा नामदेव

बाग:-धार ज़िले के बाग से 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बाग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता बंशी कॉलोनी में पति के साथ किराए से रहती थी। 11 जून को पति इंदौर गया था। पड़ोसी महिला ने सुरक्षा के लिए उसे अपने घर में रुकने को कहा। रात में महिला के बेटे वीर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वीर के माता-पिता ने युवती को चुप रहने की धमकी दी । पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है आरोपी अभी फ़रार है।

jtvbharat
Author: jtvbharat