नगर परिषद खेतिया ने 52 हितग्राहियों को प्रथमकिश्त के 1-1लाख के पत्र वितरित किये

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,
नगर परिषद खेतिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0 के अन्तर्गत नगर परिषद खेतिया द्वारा 52 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये की प्रथम किस्त के स्वीकृति पत्र वितरण किये गये।
उक्त जानकारी देते हुये मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)2.0 के लिये निर्धारित मापदंड मे पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया गया तथा उनसे दस्तावेज आनलाईन कर फाईल निकाय मे जमा कराई गई जिसकी सुक्ष्म जांच कर पात्र 52 हितग्राहियों का चयन किया गया जिसकी डी.पी.आर शासन को स्वीकृति हेतु भेजी गई जो कि स्वीकृत होने के पश्चात उन्हें पत्र वितरित किये।
माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा हितलाभ कार्यक्रम का इंदौर मे आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण एल.ई.डी.के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा हितग्राहियों को दिखाया गया।
श्री महाले ने आगे बताया कि स्वीकृति पत्र वितरण के पूर्व हितग्राहियों के घरों का भूमिपूजन नगर परिषद खेतिया के अध्यक्ष दशरथ आनंदा निकुम द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे निकाय के स्थापना प्रभारी अशोक शर्मा, संदिप बरडे, राकेश कुलकर्णी,अनिल बडगुजर, भानुदास चौहान,अनिल कन्नोजे, महेश सोलंकी, पवन येसिकर,विकास चौहान,गंगाराम चौहान, अंबालाल जाधव आदि उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat