हरदा में जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के बाद पीथमपुर करणी सेना परिवार के सदस्यों ने किया चक्का जाम।

मनीष मीणा
पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 के सीसी पावर चौराहे पर एकाएक सैकड़ो करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता शाम 4:30 बजे एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए महू नीमच फोर लाइन को जाम कर दिया। कुछ देर के जाम के बाद करणी सेना परिवार जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह गौड ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। करणी सेवा परिवार के जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह गौड ने बताया कि हरदा में हीरे व्यापारी से हुई धोखाधड़ी के विरोध में करणी सेना परिवार के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया था जिसके चलते प्रदेश के कई जगह से सर्व समाज और करणी सेना के सदस्य शामिल हुए । जिन्हें हरदा पुलिस प्रशासन के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी गई महिलाओं एवं बच्चों पर भी लाठियां एवं डंडे चलाए गए, जो की काफी निंदनीय है हम माननीय मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग करते हैं कि हरदा के कलेक्टर एवं एसपी को तुरंत निलंबित किया जाए। क्योंकि मध्य प्रदेश शांति का टापू कहा जाता है जिसकी फिजा बिगड़ने का काम ऐसे बड़े अधिकारी कर रहे हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat