पाठशाला में मनाया बच्चों का जन्मदिन, मासिक पुरस्कार का हुआ वितरण

सौरभ खेमसरा मेघनगर

श्री सौद्धर्म बृहत्तपोगच्छीय श्वेतांबर जैन त्रिस्तुतिक श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला में रविवार को परी जैन, रीति लोढ़ा, आरवी रांका, निवी मुथा, प्रेक्षा भंडारी का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर इन बच्चों का बहुमान कर मोमेंटो प्रदान किए गए।
उक्त जानकारी देते श्रीमती चेतना कोठारी ने बताया कि, आज श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, जाएं मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी शरद बाफना, रजत कावड़िया, महिला परिषद की वरिष्ठ श्रीमती मुन्नीबेन बोहरा, परामर्शदाता श्रीमती सुशीला लोढ़ा, संगठन मंत्री विमला कोठारी, महिला परिषद अध्यक्ष एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, श्रीमती रतनबेन संघवी, संचालिका श्रीमती निशा बाफना की उपस्थिति में पाठशाला को गत माह के मासिक पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat