भव्य नि:शुल्क कलश कावड़ यात्रा का पीथमपुर बजरंग सेना द्वारा भव्य आयोजन किया गया

मनीष मीणा
धार-पीथमपुरमहिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान को ध्यान में रखते हुए हिंदू की एकता के परिचय हेतु सकल हिंदू समाज पीथमपुर एवं बजरंग सेना पीथमपुर के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन दिनांक 20.07 2025 को किया गया जो की ग्राम खेड़ा से प्रातः 9:00 बजे होकर सतनाला, एप्पेरल पार्क,बरदरी अकोलिया,आयसर चौराहा सांवरिया जी मंदिर से होते हुए प्राचीन श्री गोपनेश्वर महादेव पर जल अर्पण एवं पूजन के साथ समाप्ति हुई आप सभी धर्म प्रेमी जनता भाई-बहन पदाधिकारी सदस्यगण कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर इस यात्रा को सफल बनाया एवं अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपने हिंदुत्व की ताकत का परिचय दिया।
स्थान ग्राम खेड़ा से श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर मैं जल अभिषेक कर कावड़ यात्रा समाप्त हुई।

सकल हिंदू समाज एवं बजरंग सेना ने कावड़ यात्रा में पधारे सभी धर्म प्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat