October 22, 2024 4:57 PM

बुरहानपुर की मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र ईशान सिंहा ने 652 अंक प्राप्त कर रचा इतिहास। बुरहानपुर(एजाज खान)

बुरहानपुर- कल घोषित नीट की परीक्षा 2023 में बुरहानपुर की मेक्रो विज़न एकेडमी के छात्र ईशान सिंहा ने 652 अंक प्राप्त करके एक नया इतिहास रचा है। जानकारी देते हुए बायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संतोष सिलोरिया ने बताया कि इशांत सिंहा 652 अंक जतिन सूर्यवंशी 640 अंक, हर्षित पटेल 625 अंक, शिखर अग्रवाल 614 अंक, प्रियांशी महाजन 596 अंक, राज पाटीदार 593 अंक, अर्थव गुप्ता 582 अंक, अब्दुल मोईज ख़ान 582 अंक, प्रथम चौहान 573 अंक, वेदिका महाजन 569 अंक,उज्जवल धनकानी 566 अंक, मेहुल फाटे 560 अंक हासिल कर संस्थान और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। कुल 114 विद्यार्थियों ने परीक्षा को क्वालीफाई किया है।जिसमें से करीब 31 चयनित विद्यार्थियों को देश के सभी ऐम्स, केंद्रीय महाविद्यालय एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आसानी से प्रवेश मिल सकेगा और ऐसे कुल 50 विद्यार्थियों को एमबी बीएस में प्रवेश मिल सकेगा। ऐसे में मेक्रो विज़न एकेडमी के बारहवीं के बायोलॉजी समूह के विद्यार्थियों में से 50% विद्यार्थी भारत देश के भावी डॉक्टर बनकर इस नोबल प्रोफेशन के माध्यम से देश सेवा, समाज सेवा करेंगे। और खास बात यह है कि सभी चयनित विद्यार्थीयों ने प्रथम प्रयास में ही यह उत्कर्ष परीक्षा परिणाम हासिल किया है। मेक्रो विज़न एकेडमी का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त इस वर्ष आईआईटी जेईई मेंस की परीक्षा में मेक्रो विज़न एकेडमी के 170 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस अद्वितीय उपलब्धि पर मेक्रो विज़न एकेडमी के संचालक डॉ आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, युवा संचालक श्री कबीर चौकसे,प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप प्राचार्य श्रीमती मोनिका अग्रवाल, डॉक्टर संतोष सिलोरिया, विजय सुखवानी, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली एवं एकेडमी के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु बधाई दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat