श्री श्री 1008 स्वामी रामचरण जी महाराज की शहर में प्रतिमा स्थापित की जाएगी

महू, राम स्नेही संप्रदाय के अनुयायियों एवं श्री राम चरण जी महाराज शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट महू द्वारा श्री श्री 1008 स्वामी रामचरण जी महाराज की प्रतिमा लगाई जाए इसकी मांग की गई स्वामी जी अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के प्रथम गुरु एवं विजयवर्गीयो के पूजनीय है
महापुरुष की प्रतिमा लगाने हेतु बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पास किया है उसी के रहते कार्यालय में आवेदन दिया गया है
इस संबंध में शासन द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि शिव शर्मा को आवेदन दिया जाकर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि अन्य प्रतिमाओं के लिए भी हम जगह देख रहे हैं आपको भी नियम अनुसार जगह दिलाने के प्रयास किए जाएंगे
वही कैंटोनमेंट बोर्ड महू छावनी अधिशासी अधिकारी महू से भी चर्चा की गई उन्होंने सिद्धांत प्रतिमा लगाना स्वीकार किया गया और बताया कि आपके आवेदन की बोर्ड में स्वीकृति लेकर आप हमें जो स्थान बताएंगे इसका सर्वे करा कर प्रतिमा स्थापना के लिए जगह दी जाएगी
राम स्नेही संप्रदाय के लोगों ने प्रतिमा लगाए जाने पर सहयोग देने की बात कही वही ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती विमल विजयवर्गीय महामंत्री श्रीमती ब्रज लता विजयवर्गीय संरक्षक श्रीमती शकुंतला विजयवर्गी कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता विजयवर्गी अरुण विजयवर्गी द्वारा बताया गया कि स्थान मिलने के बाद प्रतिमा बनवाने एवं उसके लगाने में जो व्यय होगा हम ट्रस्ट के माध्यम से एवं अन्य लोगों से एकत्रित कर देंगे
बोर्ड कार्यालय पर सीईओ चर्चाओं में विजय कुमार विजयवर्गीय अशोक कुमार विजयवर्गीय राम स्नेही संप्रदाय के राधेश्याम सोलंकी आदि लोग उपस्थित
इस संबंध में महू की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर को भी आवेदन दिया गया है

विजय कुमार विजयवर्गीय

jtvbharat
Author: jtvbharat