
संवाददाता- वैभव जाधव
आम्बुआ:- पुलिस द्वारा मंगलवार बाजार के दिन विशेष अभियान के तहत सघन चैकिंग की गई। बस स्टैंड, जोबट चोराहे सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने चैकिंग लगाकर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध चैकिंग में जुटे पुलिसकर्मियों द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई। ओवरलोडिंग गाड़ियों और अत्यधिक सवारियां बिठाकर गाड़ी चलाने वाले रिक्शा,टेंपो व तूफान पर भी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोइ ने बताया कि दो पहिया वाहन से आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन से आवागमन करने वालों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आम्बुआ की जनता द्वारा बार बार शिकायत मिल रही थी इसलिए विशेष अभियान चला कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही करते हुए
आम्बुआ पुलिस द्वारा लापरवाह वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही
साथ ही थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात के सभी नियमों का पालन करते हुए असुविधा से बचें।