निर्माण समिति अध्यक्ष संजय सिर्वी की पहल पर वार्ड 13 के बुरहानी कालोनी मे डाली जा रही पेयजल लाईन

कुक्षी- नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान के निर्देश व निर्माण समिति अध्यक्ष संजय सिर्वी की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 13 के बुरहानी कालोनी में किया जा रहा पाईप लाईन कार्य लंबे समय समय से कालोनीवासियों द्वारा मांग की जा रही थी जनता की समस्या को ध्यान रखते हुए आज 12 लाख की लागत से पेयजल पाईप लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर निर्माण समिति अध्यक्ष संजय सिर्वी ने कहा कि भाजपा नगरपरिषद द्वारा बिना भेदभाव के नगर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं इसका उदाहरण यही है कि वार्ड 1 लक्ष्मी कालोनी पाईप लाईन व सीसी रोड कार्य एंव वार्ड 13 बुरहानी कालोनी में पेयजल पाईप लाईन का कार्य किया जा रहा इस दौरान रहवासियों ने निर्माण समिति अध्यक्ष का आभार माना वही अवसर पर वार्ड के भाजपा मिडिया प्रभारी मनीष भावसार, मक्कू भाई बोहरा,युवा मोर्चा के मोहम्मद बोहरा, मोहम्मद फैंसी, मोईत बोहरा, मुर्तजा बोहरा,गोल्डी पाटीदार एंव नगर परिषद इंजिनियर श्रीकृष्ण गुप्ता आदि मौजूद थे

jtvbharat
Author: jtvbharat