बलवाड़ा तीन टेकरी पर युवक युवती के फंदे पर लटके मिले शव

पुलिस जांच में जुटी गांव में फैली सनसनी

जितेन्द्र गुर्जर
बलवाड़ा :- बलवाड़ा थाना क्षेत्र के तीन टेकरी गाँव में बुधवार की सुबह एक पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बलवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत बलवाड़ा थाना प्रभारी सीएल कटारे सहित पुलिस बल मोके पहुँचा। पुलिस ने दोनों शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह सिविल अस्पताल भेजा। मृतक युवती विनीता पिता गोपाल उम्र 15 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला बलवाड़ा तो वहीं युवक बसंत उर्फ़ अन्नू पिता बलिराम उम्र 20 वर्ष निवासी मानकर मोहल्ला बलवाड़ा के बताये जा रहे हैं। मोत का कारण अभी अज्ञात है। बलवाड़ा पुलिस मर्ग क़ायम कर मामले की जाच में जुटी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat