सर्प के काटने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई

झाबुआ 21 फरवरी, 2024। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर के आदेशानुसार मृतक वाहडिया पिता रमेश मईडा उम्र-14 वर्ष ग्राम ढेबर तहसील मेघनगर की 17 अगस्त 2023 को सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिसाना उसके पिता रमेश पिता वाला मईडा ग्राम ढेबर तहसील मेघनगर को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की कण्डिका पाँच के बिंदु क्र. (2) प्रावधानों के तहत् 4,00,000 (चार लाख रुपए) की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat