
झाबुआ 21 फरवरी, 2024। 20 फरवरी 2024 को उपार्जन वर्ष 2024-25 में निजी गोदामों पर खरीदी केन्द्र स्थापित होने पर मैकेनाईज्ड सेग्रीगेशन सिस्टम की अनिवार्यता एवं प्रिजरवेशन के परिपेक्ष्य में गोदाम संचालको को जिला झाबुआ में अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया में गया। जिले के समस्त शाखा प्रबंधक एवं गोदाम संचालको को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें शासन की नीति अनुसार प्रत्येक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्र पर सेग्रीगेशन (छनाई) का कार्य 100 प्रतिशत उपरांत ही गोदामों में जमा एवं रखरखाव किया जाए।
इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यप्रदेश वेअरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन श्री चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटिल, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश वेअरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन, समस्त गोदाम संचालक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।