दिग्विजय ने कहा : हिम्मत है तो ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराएं चुनाव प्रेस वार्ता में भाजपा पर बोला हमला

ग्वालियर/शिवपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर एवं मुरैना के प्रवास पर हैं। उन्होंने ग्वालियर व शिवपुरी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से चुनाव करवा लें, हम चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कहीं कोई डैमेज नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि विधानसभा में मिली हार के पीछे प्रत्याशी चयन और देर से नाम घोषित करना रहा, तो क्या लोकसभा में ऐसा नहीं होगा? के जवाब में दिग्विजय बोले कि मैं भी इस बात का पक्षधर हूं और मेरा मानना है कि चुनाव से चार माह पूर्व प्रत्याशी का नाम घोषित होना चाहिए। लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर दिग्विजय बोले कि इस तरह का निर्णय मैं नहीं लेता। चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम आभारी हैं मुख्य न्यायाधीश के, जिन्होंने साहस किया और न्याय किया, लेकिन यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था, यदि ईवीएम से होता तो क्या पकड़ पाते। मध्यप्रदेश की 126 सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी। कमलनाथ के भाजपा में जाने की बात से उन्होंने इंकार किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat