शंभू बॉर्डर जा रहे किसानों का ट्रैक्टर खदान में पलटा, हादसे में एक की मौत; दो घायल

फिरोजपुर। किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। एमएसपी सहित अपनी मांगों को लेकर किसानों का केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह फिरोजपुर से शंभू बॉर्डर धरने के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली को गांव बसंतपूरा के नजदीक ट्राले ने टक्‍कर मार दी।

ट्रैक्टर ट्रॉली खदान में जाकर पलटी। इस हादसे में एक किसान गुरजंट सिंह 32 वर्षीय की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मामूली घायल हो गए। इन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।शुक्रवार को किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि 62 साल के किसान की हार्ट अटैक आने से मृत्‍यु हो गई। साथ ही हरियाणा पुलिस की गोली से मारे गए शुभकरण को लेकर भी किसानों का हंगामा जारी है।

हालांकि शुभकरण के परिवार को भगवंत मान ने वित्तीय सहायता और छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि जब तक शुभकरण के हत्‍यारों को सजा नहीं मिलेगी तब तक शुभकरण का अंतिम संस्‍कार नहीं किया जाएगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat