द्वितीय चरण : विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया

जावेद खान गौतमपुरा(इंदौर फर्स्ट)!
भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के आदेश व निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण निकाली जा रही है ! जिसके तारतम्य मे नगर परिषद गौतमपुरा मे 23 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना का शिविर आयोजित किया गया ! जिसमे नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, तथा विभिन्न बैंको द्वारा अपने-अपने योजना संबंधी स्टाॅल लगाये गए व आम नागरिको को योजना संबंधी संपूर्ण जानकारी दी गई !
सर्वप्रथम शासन द्वारा केन्द्र व राज्य की योजनाओ के प्रचार-प्रसार हेतु चलाई जा रही आईईसी वेन का स्वागत अतिथियो द्वारा किया गया ! जिसके पश्चात दीप प्रज्जवल किया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा पीएम स्वनिधि, स्वरोजगार योजना, योजना, पात्रता पर्ची, के हितग्राहियो को मंच के माध्यम से स्वीकृति पत्र प्रदाय किये गये! जिसके बाद मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियो द्वारा आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से किस तरह लाभ प्राप्त हुआ उसकी कहानी सुनवाई गई । तत्पश्चात अतिथियो द्वारा विकसित भारत योजना के तहत केलेन्डर व डायरी का विमोचन किया गया साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा आम नागरिको को संदेश का वीडियो वेन के माध्यम आम नागरिको को दिखाया गया ! व योजना के तहत संकल्प दिलवाया गया । इस मोके पर मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष हर्षाली गगन बाहेती, उपाध्यक्ष राजा जागीरदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी मयुरी वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाईजर बेला पंवार, नगर परिषद के आशीष चौबे, अजीज खान ,अमित विजयवर्गीय पंकज प्रजापत ,प्यारचंद्र शर्मा, विनय सक्सेना सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी ।

jtvbharat
Author: jtvbharat