
डेस्क रतनगढ़ :– थाना अंतर्गत डिकेन चौकी पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। नगर से विष्णु पाटीदार का ट्रेक्टर 22 फरवरी को चोरी हो गया था जिसके बाद डिकेन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाई कर ट्रेक्टर को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
डिकेन निवासी विष्णु पाटीदार ने डिकेन चौकी में 220 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात बदमाश रात्रि में उसके बाड़े के गेट का ताला तोड़कर ट्रेक्टर चुरा ले गए। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज मामला संज्ञान में लिया। विवेचना के दौरान दिनांक 23 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रवि पिता जगदीश दत्तक रामलाल भील उम्र 21 साल और भेरूलाल पिता सालगराम भील उम्र 37 साल दोनों निवासी निवासी मामा मोड़ी डिकेन से बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों से चोरी गया ट्रेक्टर बरामद किया गया। आरोपियों का आज न्यायालय में पेश कर रिमांग पर लिया जाएगा।