
नीमच/ शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त, प्रदुषण मुक्त बनाने हेतु संकल्पित स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में जुटी हुई है, संस्था के सभी सदस्य गण नि स्वार्थ भावना से समयदान एवं श्रमदान कर शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए हैं संस्था सदस्यों द्वारा शनिवार दिनांक 24 फरवरी को मनासा रोड़ स्थित डाक बंगले से ग्वाल टोली नाका के बीच सड़क किनारे, एवं ग्रीन बेल्ट परिसर में प्रातः 8 से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान चला कर परिसर से फटे पुराने कपड़े, जुते चप्पल, प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां एकत्रित कर गन्दे कचरे के 21ढेर सड़क किनारे लगाएं गए 2 घंटे चलें श्रमदान अभियान में संस्था सदस्यों ने 2 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एवं पोलेथिन थैलियां एकत्रित की गई, संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम पायदान पर लाने के लिए नगरपालिका को मन बनाने की आवश्यकता है, शहर में चारों ओर जहां देखो वहां पोलेथिन थैलियां बिखरी नज़र आयेगी, पोलेथिन थैलियों पर प्रतिबंध लगाने के बाउजुद खुलेआम इसका उपयोग हो रहा है जो आमजन के लिए घातक है, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग करें, घरेलू सामान,साग सब्जी लाने हेतु कपड़े की थैली का उपयोग करें, पोलेथिन थैलियों का बहिष्कार कर अपने एवं अपने परिवार को खतरनाक बिमारियों से बचाएं, अभियान में संस्था संयोजक डॉ हरनारायण गुप्ता, संरक्षक नवीन अग्रवाल, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, हरी धाकड़, के साथ ही नगरपालिका के शिव पार्थे एवं सफाई कर्मचारी कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता डॉ राकेश वर्मा ने देते हुए बताया कि संस्था दोनों संस्था द्वारा रविवार को कलेक्टर चोराहा स्थित संजीवनी वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं रोपित पोधो की सुरक्षा,निंदाई गुड़ाई कर पोधो को पानी पिलाया जायेगा, डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच