
जावेद खान गौतमपुरा(इंदौर फर्स्ट)!
लंबे समय से नगर के मुख्य मार्ग की हालत जर्जर थी! एमपीयूडीसी की 24 घंटे जलप्रदाय योजना का कार्य 2019 से चल रहा था!पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से नगर वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था ! अब इस समस्या का जल्द ही निराकरण होगा नगर के मुख्य मार्ग का निर्माण कायाकल्प योजना के अंतर्गत किया जा रहा है,जिसको लेकर शासन द्वारा 52 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है ! नगर परिषद अध्यक्ष हर्षाली-गगन बाहेती व
उपयंत्री लक्ष्मी मालवीय द्वारा मशीनों का विधि विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है !
मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर परिषद गौतमपुरा को कायाकल्प योजनान्तर्गत गौतमपुरा नगर के प्रमुख मार्गो का डामरीकरण किये जाने हेतु दिनांक 22 फरवरी को कार्य प्रारंभ किया गया । उक्त डामरीकरण कार्य बस स्टेण्ड से प्रारंभ होकर हनुमान बाजार होते हुवे फतेहाबाद बाजार, पिंजारा मोहल्ला, गुड बाजार से (सदर बाजार सम्मिलित) से नीम चौक होते हुवे शक्ति मंदिर तक बनाया जाएगा । इस कार्य हेतु मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 52 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी ! जिसके तहत निकाय द्वारा नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की व ठेकेदार द्वारा बस स्टेण्ड से कार्य प्रारंभ किया गया । इस दौरान मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष हर्षाली गगन बाहेती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मयुरी वर्मा, उपाध्यक्ष राजा जागीरदार, लोनिवि सभापति एवं पार्षद महेश भुत, अभयसिंह भाटी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सक्सैना, उपयंत्री लक्ष्मी मालवीय, लेखापाल आशीष चौबे आदि मौजूद थे ।