
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित
देवेन्द्रनगर, विवेक खरे
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल देवेंद्रनगर में सीनियर बच्चो कक्षा आठवीं का विदाई समारोह जूनियर बच्चो कक्षा सातवी के द्वारा किया गया।मां वीणा वादनी को नमन करते हुए कार्यक्रम का प्रारभ हुआ जिस में कार्यक्रम का संचालन रुचि तिवारी, सूर्यांशु गोतम के द्वारा किया गया। वही जूनियर बच्चो के द्वारा सीनियर बच्चो को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अलछेंद्र पटेल द्वारा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति की रक्षा करनी है।साथ में अन्य भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है और साथ में हमेशा कुछ सीखते रहना और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के द्वारा इस कार्यक्रम में नाटक,नृत्य,गीत,डांस,गेम्स प्रस्तुत किए गए। जिसमें विद्यालय की प्रधानाअध्यापिका उर्मिला मैम,शशि,नेंशी,रानू, नेहा मैम,अनंतराम,देवर्षि,जयहिंद, बलराम,रामसिंह सर सहित समस्त विद्यालय परिवार सम्मिलित रहा।