
देवेंद्रनगर,विवेक खरे
प्रख्यात जैनाचार्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 18 फरवरी 25 को हुए समतापूर्वक समाधिमरण के पश्चात जैन समाज देवेंद्र नगर द्वारा उनकी सर्वधर्म विनयांजलि सभा का आयोजन 25 फरवरी को किया गया है । यह विनयांजलि सभा अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महराज जी के आध्यात्मिक सानिध्य मे आयोजित हो रही है।
जैन समाज के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप जैन के अनुसार सलेहा रोड स्थित सदगुरु नेत्र जांच केंद्र के सामने,पीपल के पेड़ के पास परिसर में दोपहर 1 बजे से आयोजित एक वृहद विनयांजलि सभा में न केवल जैन समाज के, वरन सभी धर्मों के अनुयायी अपनी भावभीनी विनयांजलि अर्पित कर पूज्य आचार्यश्री के विराट व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। सकल जैन समाज कार्यकारिणी ने सभी धर्मों के अनुयायियों से इस विशेष विनयांजलि सभा में पधारने का अनुरोध किया है।