
सर्वहारा वर्ग के नेता पूर्व विधायक स्व. कुं. मनोहर सिंहजी और अपेक्स बैंक मप्र की पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य आदरणीया श्रीमती सरोज सिंहजी के ज्येष्ठ पुत्र श्री योगेंद्र सिंह “बंटी बना” आज दोपहर 3:30 बजे अपने हज़ारों समर्थकों के साथ भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। लोकसभा चुनाव के एन समय पर श्री योगेंद्र सिंह का कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शाजापुर ज़िले की तीन सीटों के अलावा आगर, सारंगपुर, तराना, सोनकच्छ सहित उज्जैन संभाग की कई विधानसभा सीटों पर ज़बरदस्त पकड़ और होल्ड रखने वाला कांग्रेस का सर्वमान्य राजपूत नेता “बंटी बना” किसी भी चुनाव में बाज़ी पलटने की कुवत रखता है। कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं की धोखेबाज़ी से खिन्न “बंटी बना” को भाजपा ने हाथो-हाथ लिया है। कांग्रेस को अपने निष्ठावान नेता की अनदेखी आने वाले समय में बहुत भारी पड़ने वाली होगी।