
युवक ने चोरी किया लिफाफों से भरा बेग, सामने आये वारदातों के फुटेज
उज्जैन। शादी समारोह में सूट-बूट पहनकर बदमाश पहुंच रहे हंै और लिफाफों के साथ आभूषणों का बेग चोरी कर रहे हैं। बदमाशों में नाबालिग शामिल है, जो इतने शातिर है कि पहले ही विवाह सामारोह आयोजित करने वालों को चिन्हित कर लेते हंै और नजर रखते हंै। रविवार रात हुई 2 वारदातों के बाद के बाद पुलिस ने फुटेज देखे हैं। जिसमें एक वारदात में नाबालिग तो दूसरी में युवक दिखाई दिया है।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि कालापत्थर पर वैभव गार्डन बना हुआ है। जहां मक्सीरोड लोट्स ग्रीन कालोनी में रहने वाली पूजा पति राकेश देवड़ा के भाई का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग सूट-बूट पहनकर आ गया। बारात गार्डन में पहुुंचने के बाद पूजा ने अपने आभूषण सोने का मंगलसूत्र, रिंग, मांग का टीका, झुमकी, ईयररिंग पर्स में रख लिये। जिसमें 1.70 लाख रुपये भी रखे थे। कुछ दूर बाद वह बच्चों के लिये न्यूडस् लेने के लिये चली गई, इस दौरान उसने बच्चों को वहां लगी टेबल के साथ कुर्सी पर बैठाया था, न्यूडस् लेने जाने के दौरान उसने अपना पर्स बच्चों क२े पास रख दिया था। जब वह वापस लौटी तो पर्स गायब था। लाखों के आभूषण और रुपयों से भरा पर्स चोरी होने पर वैवाहिक कार्यक्रम में हडकंप मच गया। तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद गार्डन में लगे कैमरे और वीडियो शूट करने की रिकार्डिंग को चेक किया गया। जिसमें एक नाबालिग पर्स लेकर तेजी से बाहर जाता दिखाई दिया। पूजा देवड़ा ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने गार्डन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये है। लेकिन बाहर अंधेरा होने पर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।
नगर मंत्री की शादी से बेग हुआ गायब
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के खाकचौक स्थित तिरूपति गार्डन में भाजयुमो नगर मंत्री मयंक तिवारी का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। स्टेट पर दूल्हा-दुल्हन को उपहार स्वरूप लिफाफे दिये जा हैं। परिजन लिफाफे बेग में रख रहे थे। जिसमें सोने के आभूषण भी रखे हुए थे। रात 11 बजे के लगभग स्टेज पर परिजन दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो सेशन करा रहे थे, उसी दौरान बेग चोरी हो गया। जिसमें सौ डेढ़ सौ से अधिक लिफाफे और आभूषण रखे थे। बेग गायब होने पर वीडियो रिकार्डिंग चैक की गई। जिसमें एक युवक 18-19 वर्ष का बेग लेकर जाता दिखाई दिया। जीवाजीगंज पुलिस ने मयंक तिवारी के मामा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर फुटेज में दिखे युवक की तलाश शुरू की है।