
खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान एक और किसान की मौत हो गई है। धरने के दौरान मंगलवार को पटियाला के रहने वाले करनैल सिंह (50) की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान ये 8वीं मौत है। इसमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। किसान अभी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं।