यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता तो उसका जीवन व्यर्थ है – कादरी

इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमरी मे बाल कैबिनेट ने शहीद ए आज़म चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके त्याग बलिदान को याद किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता योग गुरू सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने कहा पं चंद्रशेखर आजाद के विचारों को अपनाकर ही भारत पुनः विश्व गुरू के सिंहासन पर विराजमान होगा ।
तभी हम महाशक्ति भारत का नव निर्माण कर सकेंगे । शहीद ए आजम चंद्रशेखर का स्पष्ट कहना था यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता तो उसका जीवन व्यर्थ है ।इस अवसर पर उन्होंने बताया चंद्रशेखर आजाद कहते थे मेरा एक ही धर्म है राष्ट्र धर्म उनके लिए देश से बडा कुछ भी नही था ।
प्रधानाचार्य प्रज्ञानंद जाटव
ने कहा हम सबको भी ऊच नीच अपना पराया के भेद मिटाकर एक होकर चलना है तभी भारत को विश्व गुरू महाशक्ति बना सकेगे। यदि आपस मे लडते रहे तो देश के दुश्मन इसका फायदा ऊठाकर फिर से हमको गुलाम बना लेगे।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा हमको देश के गद्दारों से भी होशियार रहना है क्यों कि ऐसे ही गद्दारों की जासूसी के कारण भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की शहादत हुई थी। इस अवसर पर मोनिका विजोले ने शहीद ए आज़म चंद्रशेखर आजाद का जीवन परिचय सुनाया । इस अवसर पर आने वाले वार्षिक मूल्यांकन शुभारंभ पर सभी बच्चो को शुभकामनाऐ दी गई । सभा का संचालन चांदनी पंथी ने जबकि आभार आर्यन सेन ने व्यक्त किया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat